कोरोना योद्धाओं को ग्लोरी साबुन वितरित किया गया

जावरा (अभय सुराणा) । वर्तमान में कोरोनावायरस बढ़ता जा रहा है अभी भी समय है हम जागरूक बन जाए इसके लिए 2 गज की दूरी मास्क हे जरूरी के साथ-साथ कोरोनावायरस से बचने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है कि आप दिन में कई बार अपने हाथ ग्लोरी साबुन जो आपको दिया जा रहा है उस से अपने हाथो को बार-बार धोते रहैं ।और अपने आपको कोरोनावायरस से बचाए । दिन भर में हम हमारे हाथो से कई जगह छूते हैं ।ओर सारे कार्य हाथों से करते हैं इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम अपने हाथों को स्वच्छ रखें। उक्त विचार प्रेस क्लब जावरा के परामर्शदाता वआंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा ने फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा को ग्लोरी साबुन वितरण करते हुए कही। प्रेस क्लब जावरा के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि इसके लिएआर.एस.पी.एल लिमिटेड कंपनी के स्टेट हेड श्री गौरव तिवारी जी देवेंद्र जैन जिनेंद्र जैन को धन्यवाद दिया । श्री चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी हम रचनात्मक एवं सेवा गतिविधि के लिए भी सदैव तत्पर रहेंगे ।संस्था द्वारा गत वर्ष भी फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं को यह साबुन वितरित किया था। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। अंत में अनमोल एजेंसी का भी आभार माना।