एजीपीएल -2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन सम्पन्न

खेल के माध्यम से समाज की एकता और प्रतिभा को मिला मंच

रतलाम। अग्रवाल महासभा रतलाम के तत्वावधान में एवं अग्र गौरव कपल ग्रुप के संयोजन में आयोजित AGPL-2 अग्र गौरव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बिबडोद रोड स्थित टर्फ मैदान पर सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में अग्र वारियर्स अग्र सुपर एलेवन, अग्र धुरंदर, अग्र युवा चैलेंजर्स, अग्र तूफानी एवं अग्र टाइटंस सहित कुल छह टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन जकिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया।
आयोजन के दौरान समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। ग्रुप सदस्य उमेश रस्सीवाला ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवा एवं महिला सहभागिता को बढ़ावा देना तथा समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना रहा।
प्रतियोगिता में अग्र धुरंधर ने विजेता का खिताब हासिल किया। अग्र वॉरियर्स प्रथम रनर-अप तथा अग्र टाइटन द्वितीय रनर-अप रहे।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गेंदबाज – ऋषभ अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – प्रियांशु सुरेका
सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज – अलका अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज – प्रियांशी एवं सिक्स मशीन – प्रियांशु सुरेका रहे। बेस्ट ड्रेस टीम का पुरस्कार अग्र युवा चैलेंजर्स को प्रदान किया गया।
आयोजक अग्रवाल महासभा रतलाम एवं संयोजक अग्र गौरव कपल ग्रुप ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, समाजजनों, प्रायोजकों, निर्णायकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *