चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर लगातार आरोप लगाकर भ्रम फैला रही कांग्रेस- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

रतलाम 28 सितम्बर । कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता के मन में भ्रम और अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कतई उचित नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना करते हुए बताया कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के मुद्दें कर पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस किस आधार पर एसआईआर के मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीतिक दलों से अपेक्षा होती है कि वे किसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की पूरी जांच करें। लेकिन सिर्फ किसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाना और फिर उसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ एक बड़े मुद्दे के रूप में प्रस्तुत करना कतई उचित नहीं है।
उन्होंने बताया यिक यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा किसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हों। इससे पहले भी कई बार बिना आधार आरोप लगाए गए थे, जिन पर कुछ बार बिना शर्त माफी मांगना पडी थी। ।
श्री उपाध्याय ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं, तो राहुल गांधी इस स्पष्ट जवाब के बाद भी अपने आरोपों पर कायम क्यों हैं। चुनावी हार का विश्लेषण करने के बजाय हर बार चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आत्ममंथन का विषय होना चाहिए। चुनाव जनता के बीच जाकर सेवा करने, अपने काम और नीतियों के आधार पर जनमत हासिल करने से जीते जाते हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बिना पर्याप्त तथ्यों के आरोप लगाकर जनता के मन में भ्रम पैदा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *