मेहसाना (सिमंधर स्वामी जैन मंदिर 17 मई 2021 ) । मनगढ़ंत सरासर झूठे आरोप लगाकर नफरत और हिंसा को उकसाकर देश को कमजोर कर देशद्रोही गतिविधियां करने वाले आतंकवादी से कम नहीं । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने आचार्य सम्राट श्री डॉक्टर शिव मुनि जी कि 50 से दीक्षा जयंती पर व्यक्त करते हुए कहा कि तथाकथित अनूप मंडल कोरोनावायरस जैसी बीमारी के लिए जैन संत समाज को दोषी ठहराना अक्षम्य अपराध है । उन्होंने कहा कि खुलेआम रैली निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द को नष्ट कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है जंगलराज छाया हुआ है मानो कानून नाम की कोई चीज नहीं है। मुनि कमलेश ने स्पष्ट कहा कि क्राइम ब्रांच क्या अप्रासंगिक हो गई हैं, असामाजिक तत्वों को खुली छूट दे रखी है इसका जवाब केंद्र और राज्य सरकार को देना होगा।
राष्ट्रसंत ने गोपालन मंत्री श्री पारस जी जैन के द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत को संदेश देते कहा कि असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने में अपना योगदान दें ।
अखाड़ा परिषद के शिवानंद जी ने कहा कि जैन संत संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है सपने में भी किसी प्राणी को तकलीफ देने का सोच भी नहीं सकते । यह जैन संतों का नहीं संपूर्ण संत समाज का अपमान है हम खामोश नहीं बैठेंगे।
मौलाना अखलाक अहमद ने कहा कि जैन अहिंसा और अमन-चैन के पुजारी हैं हम इनके साथ हैं इन पर कीचड़ उछालना बुद्धि का दिवालियापन है । फादर राजपाल सिंह जी ने भी अपने कड़े शब्दों में निंदा की है । फादर रेव रेंट पैट्रिक ने कहा जैन धर्म और जैन संतों को बुरे कामों के लिए दोषी ठहराना अत्यंत पीड़ा दायक लग रहा है । राष्ट्रीय सर्व धर्म संसद इस विषय को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामने उठाएगी। गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय जी रुपाणी ने मुनि कमलेश को अपने संदेश में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलकर तत्काल कार्रवाई करने का प्रयास करूंगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली ने निर्णय लिया है कि राष्ट्र संत के राजकोट चातुर्मास के अंदर मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी जी के नेतृत्व में रणनीति तैयार की जाएगी । घनश्याम मुनि गौतम मुनि जी, अरिहंत जी, निशा दत्त जी, कौशल मुनि जी, अक्षत मुनि जी ने मंगलाचरण किया । महासती प्रमिला जी, महासती नंदिनी जी गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत किया ।