रतलाम के सौरभ छाजेड़ BSRS 2026 के लिए नामांकित

रतलाम। रतलाम के प्रमुख ज्वेलर्स एवं समाजसेवी सौरभ छाजेड़ को भारत श्रेष्ठ रत्न सम्मान (BSRS) 2026 के लिए नामांकित किया गया है। यह सम्मान इंडिया रिपब्लिक टाइम्स लीडरशिप कॉन्क्लेव मुंबई 2026 के तहत प्रस्तुत किया जा रहा है।
सौरभ छाजेड़ सराफ कांतिलाल विमलकुमार छाजेड़ ज्वेलर्स से जुड़े होने के साथ सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे रोटरी, जैन सोशल ग्रुप, एम.पी. सराफा एसोसिएशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के 2025-26 असिस्टेंट गवर्नर और एम.पी. सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं।
उनके सामाजिक कार्यों में जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कोविड-19 के दौरान भोजन, दवाइयों और परिवहन की सहायता, बेटी बचाओ एवं एंटी-प्लास्टिक जागरूकता जैसे अभियान शामिल रहे हैं। दिलीप नगर क्षेत्र के शासकीय स्कूल के लिए 2,000 वर्गफीट भवन के निर्माण जैसी पहल भी उनके सामाजिक कार्यों में उल्लेखित है।
सौरभ छाजेड़ को पॉल हैरिस फेलो, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 डायमंड प्रेसिडेंट अवॉर्ड, दैनिक भास्कर यूथ आइकॉन अवॉर्ड, कोरोना योद्धा रत्न सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। कार्यक्रम 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई मैं आयोजित होगा। उनके व्यावसायिक क्षेत्र में भी छाजेड़ ज्वेलर्स को मालवा के रत्न 2023 और ब्रांड ऑफ रतलाम 2025 जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। BSRS 2026 के लिए नामांकन उनके उद्यमिता, संगठनात्मक नेतृत्व और समाजसेवा के बहुआयामी सफर को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *