

जावरा। स्थानीय भगत सिंह कॉलेज के BSW-MSW विभाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री राजेंद्र सिंह देवड़ा उपस्थित रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन, उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष श्री अभय कोठारी, जन अभियान परिषद जावरा के ब्लॉक समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार, श्री वीरेंद्र सिंह एवं जावरा नगर पालिका पार्षद श्री शिवेंद्र माथुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पंडित जी के जीवन, उनके विचारों तथा समाज के प्रति उनके योगदान से अवगत कराया और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परामर्शदाता श्री देवी सिंह राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता अंकित ठाकुर, बबलू दास बैरागी, सागर बरसोलिया, भावना परमार सहित BSW एवं MSW के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।