
रतलाम। जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ.कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की टीम जिले में विजेता रही महाविद्यालय के विद्यार्थी धैर्य मकवाना( बी.ए.एलएल.बी तृतीय सेमेस्टर)और रितिक पोरवाल (एलएल.बी पंचम सेमेस्टर) विद्यार्थी का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को बधाई दी गई और आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।