शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर माता सेवा मंडल की तैयारियां प्रारंभ

  • गरबे के दौरान रील बनाने वाले प्रतिबंधित
  • 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ होगी शारदीय नवरात्रि

रतलाम। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि महोत्सव 2026 मनाया जाएगा तथा इस दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजन उल्लास के साथ मनाए जाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार से नवरात्रि एकम प्रारंभ होगी। सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मां कालिका माता रानी की पूजा अर्चना कर दर्शन प्रारंभ किए जाएंगे जो रात्रि 11 बजे तक निरंतर खुले रहेंगे। कालिका माता मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 6 बजे तक तथा शाम 7 बजे से 9 बजे तक बालिकाओं द्वारा गरबा रास किया जाएगा। इस बार अष्टमी तथा नवमी 19 अक्टूबर सोमवार को एक साथ है अष्टमी के दिन सुबह गुलाल के साथ गरबा रास किया जाएगा तथा सुबह 4 बजे दर्शनार्थियों को खीर के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रातः 8:00 बजे महाअष्टमी का हवन प्रारंभ होगा तथा पूर्णाहुति होगी . मां कालिका माता मंदिर प्रांगण में हो रहे गरबो के दौरान कोई भी निजी फोटोग्राफर वीडियो ग्राफर तथा रील बनाने वाले प्रतिबंधित रहेंगे। केवल मीडिया तथा न्यूज़ पोर्टल से संबंधित पत्रकार ही कवरेज कर पाएंगे गरबा खेलने वाली महिलाओं के लिए एक अक्टूबर गुरुवार से 10 अक्टूबर शनिवार तक प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक झूलेलाल मंदिर हॉल में पंजीयन किया। जाएगा इसके लिए माता बहनों को अपना आधार कार्ड व एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है गरबे के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष रहेगी 20 अक्टूबर मंगलवार दशहरे के दिन श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा शाम 5 बजे नगर पालिका निगम से राम रथ यात्रा प्रारंभ होगी इस दौरान मां कालिका माता रानी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी तथा मां कालिका माता नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन तथा आशीर्वाद देगी रामरथ यात्रा रात 9 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी तथा वहां पर रावण दहन होगा ट्रस्ट के पदाधिकारी ने नागरिकों से विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *