लॉयंस क्लब मालवा क्षेत्र का लीडर शिप कार्यक्रम सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । नगर में लायंस क्लब की लीडरशिप डेवलपमेंट करने के लिए लॉयंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G 1 द्वारा लीडरशिप ट्रेनिंग (DLLI) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पिपलोदा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में आयोजन किया गया।
इसमें ट्रेनर और फैकल्टी के रूप में मनिंदर सिंह चंडोक(इंदौर), पी. एस. बग्गा (इटारसी ), अविनाश शर्मा(माउंट आबू), श्रीमती रविन्द्र कौर चंडोक(इटारसी), अशोक ठाकुर(शिवपुरी) व प्रियंका गुजराती(माहेश्वर) द्वारा लॉयन साथियों को लायंस लीडरशिप और लॉयंस इंटरनेशनल के नियमों और कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
आयोजन में लॉयंस के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश त्रिपाठी व अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सर्वप्रथम राष्ट्रगान व ध्वज वंदना का वाचन लायंस मालवा कोर्डिनेटर सजी वर्गीस ने किया, स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक अनिल धारीवाल ने देते हुए लीडरशिप पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शब्दों के माध्यम से सभी का स्वागत किया, फैकल्टी लॉयन रविन्द्र कौर ने लॉयन साथियों से अपने गोल सेट करने और उन्हें सही तरीके से सही समय पर करने के लिए किए जाने वाले तरीकों के बारे में बताया।इसके अलावा पधारे हुए फैकल्टी लॉयन मनिन्दर सिंह चंडोक ने लॉयंस की आचार संहिता और लायंस इंटरनेशनल के फोकस्ड कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी। इसी तरह लॉयन पी एस बग्गा ने लॉयन साथियों को अपनी कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने हेतु बहुत ही बढ़िया तरीके से कई वीडियो क्लिप्स के माध्यम से अपने चीर परिचित अंदाज में लॉयंस लीडर को ट्रैंड किया। फैकल्टी लॉयन अशोक ठाकुर ने लॉयंस में अपने नेतृत्व क्षमता विकसित करने के तरीकों पर फोकस करना समझाया और बताया कि समय प्रबंधन हमारे लॉयंस इंटरनेशनल का मुख्य मुद्दा है। इसलिए अपने कार्यक्रमों ने समय प्रबंधन की कीमत समझाई।
माउंट आबू पधारें से लायन अविनाश शर्मा ने लीडरशिप वर्कशॉप में साथियो को पब्लिक स्पिकिंग के तरीकों पर बहुत ही मनोरंजक ट्रैक से छोटे छोटे उदाहरण दे कर तरीके से बात रखने के गुण सिखाए। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में महेश्वर से पधारी लॉयन प्रियंका गुजराती ने लॉयंस मेंबर को अपने क्लब को मजबूत बनाने के तरीकों पर फोकस करना समझाया।
कार्यक्रम में द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र सोडाणी, लॉयन नरेन्द मेहता,रीज़न चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय, यास्मीन शैरानी व अनिल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लॉयन कैलाश पुरोहित सहित रतलाम, बदनावर ,बड़वाह, खंडवा,इंदौर, पेटलावद नागदा सहित लॉयंस क्लब जावरा के लॉयन साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई ।
संयोजक लॉयन अनील धारीवाल और रीज़न चेयरपर्सन लॉयन शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 150 लॉयन साथियों ने रजिस्ट्रेशन करवा के और इस कार्यक्रम में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया है, जावरा नगर में पहली बार लीडरशिप वर्कशॉप आयोजन किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी साथियों को लॉयंस इंटरनेशनल से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, कार्यक्रम में लायंस गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा अनिल धारीवाल, शैलेन्द्र पाण्डेय, सजी वर्गीस, यास्मीन शैरानी व अनिल शर्मा का मल्टीपल पीन लगाकर सम्मान किया गया,अंत में रीजन चेयरपर्सन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा से अध्यक्ष सुधीर जैन, सचिव संदीप रांका, कोषाध्यक्ष विपिन चौरड़िया, कमल जैन, रमेश मेहता, विजय पामेचा,पवन मोदी,यश जैन, प्रदीप शर्मा, अजय सकलेचा, अशोक सेठिया, राकेश एम. कोचट्टा, पंकज कांठेड,राजकुमार मारवाड़ी, शरद डूंगरवाल सहित लायन सदस्यों की उपस्थिति रही, उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब जावरा सचिव संदीप रांका ने प्रदान की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *