साधुमार्गी जैन संघ की 34वीं वार्षिक गोष्ठी एवं तपस्वी बहुमान समारोह 4 अक्टूबर को

जावरा ((अभय सुराणा)। श्री साधुमार्गी जैन संघ, जावरा द्वारा संघ की 34वीं वार्षिक गोष्ठी एवं तपस्वी बहुमान समारोह का आयोजन आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को दादावाड़ी परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संघ द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़ एवं महामंत्री राजेश संघवी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा। सर्वप्रथम समता शाखा एवं प्रवचन का आयोजन समता भवन, जवाहर पथ पर आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी म. सा. की आज्ञानुवर्तनी शासन दीपिका महासती श्री प्रभावना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-7 के पावन सान्निध्य में किया जाएगा। इसके पश्चात दादावाड़ी परिसर में तपस्वियो का बहुमान एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।
समारोह में अठाई एवं अठाई से अधिक उपवास करने वाले तपस्वियों, संघ के वर्षीतप तपस्वियों तथा एकासन तपस्या करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। साथ ही बच्चों में धार्मिक संस्कारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिक्रमण कंठस्थ करने वाले बच्चों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक गोष्ठी संघ की गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक कार्यों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं तपस्वी बहुमान समारोह के माध्यम से तप, त्याग और धार्मिक संस्कारों के प्रति समाज में प्रेरणा एवं जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़, महामंत्री राजेश संघवी, पुखराज पटवा, अभय भंडारी, विमल चपड़ोद, भूपेन्द्र पावेचा, अजीत पगारिया, अश्विन भंडारी, गौरव लूनिया, अनिल पावेचा, प्रदीप सेठिया, अशोक छजलानी, विजय कांठेड़, पुखराज कांठेड़, पारस कांठेड़, श्री निलेश जी कांठेड़, ललित पगारिया, संजय कोलन, पारस कोठारी, अमृतलाल पगारिया, मनीष पोखरना, प्रकाश कोठारी, अतुल पगारिया, बाबूलाल पोखरना , राजकुमार जी धाड़ीवाल, तरुण बारमेचा, श्रेणीक चौहान सहित समता युवा संघ, समता महिला मंडल, समता बहू मंडल तथा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
श्री साधुमार्गी जैन संघ, जावरा ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी संघ के नरेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *