रतलाम। मेडीकल कालेज में लगातार कोविड पेशेंट का दबाव है, इसी कारण समय समय पर आवश्यक दवाईयों की उपकरणों की आवश्यता लगातार बनी हुई है। इसी क्रम में कॉलेज डीन जितेंद्र गुप्ता ने महेंद्र बोथरा बताया कि हमें लगभग 500 पीस एनआरबीएम आक्सीजन मास्क की तुरन्त आवश्यता है जो वर्तमान में बाजार में भी आसानी से उपलब्ध नही है। महेंद्र बोथरा ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के संघरत्न इंदरमल जैन(वकील साहब) से इस हेतु निवेदन किया तो उन्होंने श्रीमति शांताबाई इंदरमल जैन परिवार की और तत्काल 170 एनआरबीएम आक्सीजन मास्क मेडीकल कॉलेज को भेंट किये और अगले 2 दिन में 500 ऐसे ही मास्क और यही परिवार इंदौर से मंगवाकर उपलब्ध करवा देगा।
इस अवसर पर कालेज डीन जितेंद्र गुप्ता, इन्दरमल जैन, महेंद्र बोथरा, सौरभ बोथरा आदि उपस्थित थे।