आकाश धारिया को सुयश – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री डोबाल की उपस्थिति मे प्रदान की गई डिग्री

उज्जैन । शहर के होनहार विद्यार्थी आकाश धारिया द्वारा देश के प्रसिद्ध संस्थान IIT रुड़की से इंजीनियरिंग की परीक्षा सर्वोतम अंक हासिल कर उतीर्ण की गई। उज्जैन शहर के लिए गौतव की बात यह है कि IIT रुड़की संस्थान मे आयोजित एक गरिमामय भव्य आयोजन मे देश के गौरवशाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोबाल की गरिमामय उपस्थिति मे संस्थान के डायरेक्टर डॉ कमल किशोर पंत ने आकाश को सम्मानित कर डिग्री प्रदान की।
इस अवसर पर आकाश ने अपने बड़े पापा नगर के समाजसेवी कुलदीप धारिया एवं श्री अरविंद जैन की प्रेरणा से अपने जीवन मे सदेव जरूरतमंद बच्चो को अक्षर ज्ञान एवं अंक ज्ञान प्रदान करने हेतु सहयोग प्रदान करते रहने का संकल्प लिया यहाँ यह उल्लेखनिय है कि संस्थान के केम्पस द्वारा देश की प्रमुख पेमेंट गेटवे संस्थान पे यू बेंगलोर द्वारा अपनी संस्थान मे सेवाओ हेतु आकाश का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *