सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब रतलाम ‘समर्पण’ ने किया गांधीजी-शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सफाई कर्मियों का सम्मान

रतलाम । लायंस क्लब रतलाम ‘समर्पण’ द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने पूज्य बापू (महात्मा गांधी) एवं लाल बहादुर शास्त्री जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समाज में स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सफाई मित्रों को शॉल एवं पुरुष सफाई मित्रों को गमछा भेंट किया गया । साथ ही प्लास्टिक विरोध के अंतर्गत उन्हें कपड़े की लायन का मोनो बनी हुई थैलियां दी गई । स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से लायंस क्लब के सदस्यों ने कॉलेज परिसर में स्वयं सफाई कर श्रमदान किया।
इस सेवा गतिविधि में लायंस क्लब रतलाम ‘समर्पण’ के साथ-साथ रतलाम लायंस के अन्य 7 क्लबों के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
यह गतिविधि रीजन चेयर पर्सन लायन यास्मीन शेरनी, झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन वीणा छाजेड़ के सौजन्य से संपन्न हुई । इस अवसर पर समर्पण क्लब की अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौड, लायन सुलोचना शर्मा, लायन प्रेमलता दवे , लायन अर्चना अग्रवाल,लायन सविता तिवारी, लायन सुनीता साखी एवं सभी क्लबो के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *