रतलाम। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण 12 स्थानों पर किया जाएगा। बुधवार 19 मई को कोविड टीकाकरण सत्रों में कोविशील्ड का पहला और दूसरा दोनों प्रकार के टीके लगाए जाएंगे।
45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति अपना जन्मदिनांक दर्शाने वाला आई डी दिखाकर कोविशील्ड का सीधे टीका लगवा सकेंगे। कोविड संबंधी टीकाकरण सत्रों का आयोजन जिले के मांगलिक भवन मंडावल रोड खारवाकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेडाकलां, मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना, महात्मा गांधी स्कूल जेल रोड जावरा, ग्राम पंचायत बर्डियागोयल, सामुदायिक भवन ढोढर, नगर पंचायत बडावदा, ग्राम पंचायत रिंगनोद, जनपद पंचायत पिपलोदा, मांगलिक भवन जूनावास मोहल्ला सैलाना, हायर सेकंडरी स्कूल बिलपॉक, आफिसर्स क्लब डीआरएम आफिस दो बत्ती रतलाम, कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी रतलाम पर किया जाएगा। पुराना कलेक्टोरेट रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को दूसरा टीका लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवाने के लिए पहले और दूसरे टीके में कम से कम 84 दिनों का अंतर होना अनिवार्य है ।