रतलाम 31 अक्टूबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा आदेश करते हुए ग्राम बंजली में नवीन जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण के लिए जिला नजूल भूमि निर्वर्तन समिति के निर्णय पर तहसील रतलाम शहर ग्राम बंजली स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 346 रकबा 3.170 हेक्टेयर मद (खदान पत्थर), सर्वे क्रमांक 350 रकबा 1.300 हेक्टेयर मद (शासकीय) एवं सर्वे क्रमांक 320/1/1/1 रकबा 11.890 हेक्टेयर मद (शासकीय) में से रकबा 3.450 हेक्टेयर कुल रकबा 7.920 हेक्टेयर भूमि नवीन जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण प्रयोजन हेतु भू-राजस्व संहिता की धारा-237 के प्रावधान के तहत वर्तमान प्रयोजन से कम कर “म०प्र० शासन विधी एवं विधायी कार्य विभाग को आवंटित करते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया है कि आवंटित भूमि का सीमांकन कर आधिपत्य संबंधित विभाग को सौंपने तथा राजस्व अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां शीघ्र दर्ज करे। 29 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायधीश, रतलाम द्वारा आवंटित भूमि का स्थल निरीक्षण तहसीलदार रतलाम शहर, राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में किया गया।