पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु जलकार्य समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 3 नवम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जलकार्य एवं सीवरेज सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में पेयजल के अपव्यय को रोकने के प्रस्ताव पर अनुशंसा की गई क्योकिं इस वर्ष कम वर्षा होने से धोलावाड़ डेम पुरी तरह नहीं भर पाया है इस हेतु नागरिकों का भी दायित्व है कि वे पेयजल का अपव्यय ना करें। इसके अलावा धोलावाड़ से रतलाम तक आने वाली मुख्य पेयजल पाईप लाईन की नियमित निगरानी हेतु दल गठित करने की भी अनुषंसा की गई ताकि कोई भी कृषक पाईप लाईन से अवैध नल कनेक्शन कर पेयजल का उपयोग सिंचाई हेतु ना कर सकें।
पेयजल के अपव्यय को रोकने हेतु पाईप लाईन व वॉल्व लीकेज को दुरस्त करना, अवैध नल कनेक्शन पर चालानी व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही हेतु वार्ड दरोगा को पाबंद करने के प्रस्ताव पर समिति द्वारा अनुशंसा की गई।
इसके अलावा पेयजल की कमी को दृष्टिगत रखते हुए वार्डो में आवश्यकतानुसार नलकूप खनन, वार्डो के ट्यूबवेल के कनेक्शन विच्छेद नहीं करना, अशोक नगर ग्रीन सिटी की पाईप लाईन की टेपिंग करना, सुदामा परिसर की मोटर चालू रखना, राम मोहल्ला में पुरानी क्षतिग्रस्त 200 फीट पेयजल पाईप लाईन के स्थान पर नई पाईप लाईन डालना, हाट की चौकी मस्जिद के पास वॉल्व लगाना आदि प्रस्तावों पर समिति द्वारा अनुशंसा की गई।
बैठक में बताया गया कि अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने की प्रक्रिया के तहत 1731 अवैध नल कनेक्शनों को वैध किया गया तथा 200 अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया गया साथ ही मुख्य पाईप लाईनों से 8 अवैध नल कनेक्शनों को विच्छेद किया गया।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया के अलावा समिति सदस्य हितेश कामरेड, करण कैथवास, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती माया पांचाल, श्रीमती यास्मीन शैरानी, कमरूद्धीन कचवाय, मोहम्मद सलीम बागवान, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री निलेश पंचोली, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, विनोद पाटीदार, नीरज यादव, जितेन्द्र सिसोदिया, जितेन्द्र उपाध्याय, मोहनलाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *