मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रतलाम के उद्यमियों को उद्यम/व्यापार स्थापित करने हेतु इंदौर में देगा निःशुल्क शेयर्ड ऑफिस स्पेस एवं अन्य जरूरी सुविधाएं

उद्योगपति एवं संस्था प्रदेश सचिव (उद्योग) वरुण पोरवाल की पहल पर अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग ने तत्काल प्रभाव से दी स्वीकृति

रतलाम। मालवा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अजीतसिंह नारंग के रतलाम प्रवास पर औद्योगिक चर्चा के तहत प्रदेश सचिव एवं उद्योगपति वरुण पोरवाल ने यह प्रस्ताव रखा कि रतलाम के उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों हेतु इंदौर जैसे बड़े शहरों में संस्था द्वारा ऑफिस स्पेस एवं अन्य सुविधा निशुल्क प्रदान करी जानी चाहिए जिससे कि रतलाम के उद्यमीयो को इंदौर जैसे बड़े शहरों में अपने उत्पाद को बेचने में प्रारंभिक सहयोग प्रदान हो सके l रतलाम के उद्यमियों की सुविधा के लिए पोरवाल द्वारा दिए गए प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष नारंग ने स्वीकृति प्रदान कर मालवा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के इंदौर कार्यालय को उद्यमियों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया l
जो भी उद्यमी अपने व्यवसाय को रतलाम से इंदौर में बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश ने बड़ी सौगात दी है। चैंबर द्वारा इंदौर में निःशुल्क शेयर्ड ऑफिस, इनक्यूबेशन सेंटर, आर्बिट्रेशन सुविधा, जीएसटी संबंधित विभिन्न कंसल्टेंट्स से निःशुल्क परामर्श एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग ने आश्वासन दिया है कि इंदौर शहर के मध्य जावरा कंपाउंड स्थित चैंबर के कार्यालय एवं सभागृह में सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसमें शामिल हैं:

मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं:
35 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रेजेंटेशन के लिए 70 इंच एलईडी स्क्रीन प्रोजेक्टर,मीटिंग हेतु 2 पर्सनल केबिन,शेयर्ड ऑफिस एवं इनक्यूबेशन सेंटर, जीएसटी, आयकर एवं कानूनी मामलों के लिए विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श,व्यापारिक विवादों के त्वरित निपटारे हेतु आर्बिट्रेशन सुविधा,ऑफिस बॉय, कंप्यूटर, प्रिंटर, वाई फाई इंटरनेट एवं अन्य कार्यालयीन व्यवस्था रतलाम के उद्यमियों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी ।
अध्यक्ष नारंग के अल्प प्रवास के दौरान आयोजित औद्योगिक चर्चा पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। चर्चा में संस्था के वरुण पोरवाल , संजय बाफना, मनोज बोराना, शशांक जोशी, दिलेश पोरवाल, ललित चोपड़ा, अभिषेक गोयल, संभागीय उद्योग संघ से संदीप व्यास एवं वरिष्ठ उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
उद्यमियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रतलाम के छोटे और मध्यम उद्यमियों को इंदौर जैसे महानगर में व्यवसाय स्थापित करने में बड़ी मदद मिलेगी और उन्हें शुरुआती खर्चों से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *