पानी का अपव्यय-दुरूपयोग करने वालो पर होगा 500/- रूपये का जुर्माना

पेयजल की बचत हेतु जलप्रदाय विभाग की बैठक संपन्न

रतलाम 14 नवम्बर । रतलाम जिले में अल्प वर्षा लगभग 389 मि.मी. होने तथा वर्तमान में धोलावाड डेम केवल 39.84 प्रतिशत फिलिंग होने व डेम का लेवल 388.70 होने के कारण आगामी दिनों में पेयजल संकट को देखते हुए जलप्रदाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़ ने ली।
बैठक में निर्देशित किया गया कि नगर में पेयजल का अपव्यय-दुरूपयोग करने वाले नागरिकों पर 500/- रूपये का जुर्माना किया जाये तथा आगामी जल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिन क्षेत्रों में पोलाग्राउण्ड, गंगासागर, गौशाला, गॉधीनगर, शांतिनगर, ग्लोबस व अन्य टंकियों से जहॉ पूर्व में एक दिन छोड़कर 45 मिनट जलप्रदाय किया जाता था, आगामी पेयजल सप्लाई 10 मिनट कम करके दिया जाएगा एवं कस्तूरबा नगर टंकी से जहॉ प्रतिदिन पेयजल सप्लाई होता है वहॉं 20 मिनट प्रतिदिन पेयजल सप्लाई किया जायेगा।
आयोजित बैठक में उपयंत्री भैयालाल चौधरी, अनुपम मिश्रा के अलावा दिलीप सूर्यवंशी, नीरज यादव, मोहनलाल तथा समस्त वाल्वमेन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *