रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद के मैं कोरोना वालेंटियर अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यो में सेवा दे रहे वालेंटियर्स को आज मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला के द्वारा कपूर से निर्मित सेनेटाइजर भेंट कर सम्मानित किया गया तथा म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा सभी को शपथ दिलाई गयी कि स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित करे, मास्क लगाये, स्वयं टीका लगवाये, सामाजिक दूरी का पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें।
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला ने कहा कि महामारी को समाप्त करने के लिये शासन और समाज मिलकर समाप्त करने में सफल हो रहे, इसी दिशा में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे कोरोना वालेटियर्स का आज सम्मान किया गया है ताकि वे और अधिक सम्मान व सुरक्षा के साथ कार्य कर सके।
राशन वितरण, भोजन वितरण, पुलिस प्रशासन के सहयोगी टीम, आदि कार्य कर रहे म.प्र. जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर्स, सेवा भारती, खुशी एक पहल संस्था, सुनिधी फाउंडेशन, आयुष्?मान मित्र मंण्डल, दृश्य वेलफेयर सोसायटी, काम भारी दल के कोरोना वालेंटियर्स तथा नगर के प्रमुख चौराहो पर ट्राफिक व्यवस्था हेतु सेवा दे रहे उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी पवन सोमानी भी उपस्थित रहे।