
जावरा 21 नवंबर (अभय सुराणा) । तपोकेसरी, मानवता के प्रणेता एवं उपप्रवर्तक जैन दिवाकरिया पूज्य गुरुदेव श्री अरुणमुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा द्वारा अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति के माध्यम से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया गया।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन के पूर्व महामंत्र नवकार एवं गायत्री मंत्र के जब कराए गए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य गुरुदेव का जीवन मानव सेवा, करुणा, त्याग और अहिंसा को समर्पित है। उनके दीक्षा दिवस पर जरूरतमंदों की सेवा करना उनके प्रेरणादायी संदेश को जीवन में उतारने का श्रेष्ठ माध्यम है।
कार्यक्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, जावरा के ओम प्रकाश श्रीमाल कनकमल चौरडिया महावीर छाजेड़ चंद्रप्रकाश ओस्तवाल शांतिलाल डांगी विनोद ओस्तवाल सरदार मल धारीवाल अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति के पदाधिकारी, सदस्य सुरेन्द्र सुराना मनोहर पांचाल मनोज खमसर तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य गुरुदेव श्री अरुणमुनि जी म.सा. के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। संघ ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।