मधुबन पार्श्वनाथ स्टेशन गिरिडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का विस्तार

रेलवे के सकारात्मक पहल पर राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने प्रकट किया आभार

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । भारत वर्षीय जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि मधुबन पार्श्वनाथ स्टेशन गिरिडीह स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के विस्तार को लेकर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के कार्यालय से सकारात्मक उत्तर प्राप्त हुआ है, श्री राहुल जैन द्वारा दिनांक 30.10.2026 को ईमेल से प्रेषित आवेदन पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय पूर्व मध्य रेल हाजीपुर ने पत्र जारी कर पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समयबद्ध आधुनिकीकरण एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान की जानकारी दी है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पारसनाथ स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन यात्रियों हेतु रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था उपलब्ध है, प्रथम और द्वितीय श्रेणी पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालय उपलब्ध है, स्वच्छ पेयजल हेतु 03 वाटर कूलर उपलब्ध हैं तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक शौचालय का कार्य निर्माणाधीन है, प्लेटफॉर्म एवं यात्री आवागमन क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था है, यात्रियों की सुविधा हेतु स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड का कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रगतिशील है एवं बेहतर सुरक्षा की व्यवस्था रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की जा रही है, साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों की नियमित समीक्षा रेलवे के गति शक्ति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाती है तथा इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
इस सकारात्मक एवं संतोषजनक उत्तर पर राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, राकेश गोहिल एवं मंयक जैन ने रेलवे प्रशासन का हृदय से आभार प्रकट किया है, संघ ने आशा व्यक्त की है कि मधुबन श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इन सुविधाओं से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और भविष्य में भी यात्री सुविधाओं का निरंतर विस्तार होता रहेगा, भारत वर्षीय सकल जैन समाज की ओर से इस जनहितैषी पहल के लिए रेलवे प्रशासन को साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *