कलेक्टर व प्रशासक श्री पुरूषोत्तम ने नगर विकास की जानकारी ली

नगर में पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश


रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम ने निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के साथ निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर नगर में किये गये व चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली व नगर में पर्याप्त सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश संबंधितों को दिये।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री पुरूषोत्तम को निगम आयुक्त श्री झारिया ने मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत किये गये कार्य व शेष कार्य की जानकारी से अवगत कराया साथ ही अमृत मिशन के तहत शहर के बड़े नालो को पक्का करना, सीवर लाईन स्थापना कार्य, कालिका माता व अमृत उद्यान का सौन्दर्यीकरण व सिटी ट्रांसपोर्ट की जानकारी से अवगत कराया। कलेक्टर एवं प्रशासक श्री पुरूषोत्तम ने निर्देशित किया कि सीवर लाईन के तहत हाउस कनेक्शन के कार्य मे तेजी लाये व शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाये उन्होने सीवर लाईन के एसटीपी प्लांट के कार्य की भी जानकारी ली।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के द्वितीय चरण में 4 लेन सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, वुमन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुखर्जी नगर, डोसीगांव व बंजली मंे निर्मित किये गये आवासीय फ्लेट, दुकाने तथा बीएलसी भवनों के निर्माण की जानकारी कलेक्टर एवं प्रशासक श्री पुरूषोत्तम ने जानकारी ली।
आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं प्रशासक श्री पुरूषोत्तम को अमृत सागर तालाब जीर्णोद्धार, हनुमान ताल के शुद्धीकरण व सौन्दर्यीकरण, सूरजमल जैन नगर में अधोसंरचना विकास कार्य, नगरीय विकास के पंचवर्षीय रोड मेप में उल्लेखित सड़कों का निर्माण, जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण की जानकारी से निगम आयुक्त श्री झारिया ने अवगत कराया।
इसके अलावा उन्होने नगर की सीमा, पेयजल आपूर्ति, धोलावाड़ जलाशय, मोरवानी फिल्टर प्लांट व निगम की अचल संपत्ति विक्रय के संबंध में जानकारी ली साथ ही संपत्तिकर व जलकर वसूली की जानकारी लेकर बकाया राशि वसूलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं प्रशासक श्री पुरूषोत्तम ने कहा कि नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरे का संग्रहण किया जा रहा है तो शहर के विभिन्न स्थानों पर कचरा क्यों दिखाई दे रहा है साथ ही वर्तमान में लॉकडाउन होने से व्यावसायिक क्षेत्र बंद है तो कचरा तो कहीं दिखाई नहीं देना चाहीये। उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी व झोन प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सफाई कार्य में सुधार करें व शहर में कहीं भी कचरा दिखाई ना दें इसकी सुनिश्चित्ता की जाये।
बैठक में कलेक्टर एवं प्रशासक श्री पुरूषोत्तम ने निर्देशित किया कि शहर के विस्तारीकरण का प्रस्ताव तैयार करें जिसमें मास्टर प्लान हो साथ ही शहर के अन्दर विकास के कार्य नगर निगम करें व शहर के विस्तारीकरण का कार्य रतलाम विकास प्राधिकरण करें।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, श्री एम.के. जैन, श्री अरविन्द दशोत्तर, जलप्रदाय विभाग प्रभारी श्री सत्यप्रकाश आचार्य, निगम सचिव श्री जसवन्त जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, विकास मरकाम, सिद्धार्थ सोनी, श्रीमती अनिता ठाकुर, सिटी मैनेजर श्री कपील मारोठिया, श्री नितिन तिवारी, निजी सहायक श्री सुभाष गोयल, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, झोन प्रभारी सर्वश्री पर्वत हाड़े, किरण चौहान, विनय चौहान, सहायक राजस्व उप निरीक्षक श्री वासुदेव बैरागी आदि उपस्थित थे।

Play sound