जिला जेल आगर में 102 बंदियों को लगाए कोरोना वैक्सीन का टीका

आगर-मालवा | कलेक्टर अवधेश शर्मा के के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को जिला जेल आगर में निरुद्ध 102 बंदियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया गया। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर सभी बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तत्पश्चात् 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियो को वैक्सीन का प्रथम डोल लगाया गया। इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक इंदर सिंह नागर, जिला टीकाकरण अधिकारी राजेश गुप्ता, डॉ केके सगरिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जैन उपस्थित रहे।