रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा अन्न दान महादान – नर सेवा नारायण सेवा के साथ वैक्सीन को प्रोत्साहित करने के संदेश प्रसार का कार्य किया गया। जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा कोरोना लॉक डाउन की विकट परिस्तिथियों में जरूरत मंद परिवारो को 201 राशन किट वितरण का निर्णय किया गया था। जिसके अंतर्गत 101 राशन किट का वितरण पहले चरण मै सोशल डिस्टेंस एवम प्रशाशन के सारे नियमो का पालन करतें हुए किया गया।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक एवम कोरोना काल मे सेवा कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप परिवार द्वारा सामूहिक अर्थ सहयोग से जरूरतमंद परिवारो को 201 किराना किट का वितरण करने का लक्ष्य रखा था जिसके पहले चरण मैं 101 किट वितरण का कार्य पहले चरण मैं किया गया।
सोशल डिस्टेंस एवम लॉक डाउन के सभी नियमो का पालन करते हुए यह कार्य किया गया। राशन किट में आटा, चावल, बेसन , चाय, शक्कर आदि बुनियादी वस्तुए का समावेश किया गया। इस दौरान वैक्सीन को प्रोत्साहित करने के संदेश भी प्रसारित किये गए। आगे भी ग्रुप परिवार द्वारा वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान सतत चलाया जाएगा।
इस कार्य के लिए अमित दांगी, संदीप बोथरा, संदीप सकलेचा, प्रितेश संचेती, अमित गंग, अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, राहुल नवलखा, गौरव कास्टिया, अर्पित संघवी, अर्पण कासवा , महावीर सेलोत , चंदन सेलोत, शुभम मूणत, मनोज सिंगावत, सुमंत डोसी, प्रियेश छाजेड़,वैभव मेहता, सिद्धार्थ बोराणा आदि ने सहयोग प्रदान किया एवम इस अच्छे कार्यो से प्रेरीत होकर कुछ सहयोग ग्रुप के बाहर के लोगो द्वारा भी प्राप्त हुआ।
ग्रुप के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर ग्रुप के पारस हिंजल पगारिया परिवार ने 71 किट /51000 रुपये का त्वरित सहयोग प्रदान कर सेवा कार्य संचालन मै नवीन ऊर्जा प्रदान की।
सेवा कार्य के प्रति ग्रुप सदस्यो के उत्साह एवम ऊर्जा को देखते हुए ग्रुप परिवार जल्द ही आवश्कतानुसार नविन सेवा कार्यो की योजना बना कर अमल करने जा रहा है।
इस सुंदर सेवा कार्य के लिए अध्यक्ष नीलेश कोठारी एवम सचिव नीलेश मंडलेचा ने सभी की अनुमोदना करते हुए आभार प्रकट किया।