वर्षा पूर्व नगर के सभी नाले-नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण करें

  • सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री झारिया ने दिये निर्देश
  • 7 नालो की सफाई का कार्य जारी
  • नालो की सफाई उपरांत किया जा रहा है कीटनाशक दवा का छिड़काव

रतलाम । नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा नगर के नालो-नालियों की कि जा रही सफाई कार्य का निरीक्षण निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने उपायुक्त श्री विकास सोलंकी के साथ कर नगर के सभी नाले व नालियों की सफाई का कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया प्रात: गोमदड़े की पुल, श्रीमालीवास दो मुंह की बावड़ी, लक्कड़पीठा, अहिंसा ग्राम के पीछे, बुद्धेश्वर रोड, गौशाला रोड व मुखर्जी नगर नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में वर्षा के पानी से जल भराव की स्थिति ना बने इस हेतु सभी नाले एवं नालियों की सफाई वर्षा पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि सफाई के दौरान निकलने मलबे एवं कचरे को टेऊक्टर ट्रॉली के माध्यम से यथा समय उठवाया जाये व कीटनाशक दवा का छिड़काव अनिवार्य रूप से करवाया जाये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने नागरिकों से अपील करते हुए  कहा कि नगर निगम द्वारा वर्तमान में नाले-नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है किसी भी नागरिक द्वारा नाले-नालियों पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण किया हो तो वे स्वंय हटा लें ताकि सफाई कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाकर संबंधित से राशि वसूल की जावेगी।
निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, एम.के. जैन, ए.पी. सिंह, विकास मरकाम, किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान आदि उपस्थित थे।

Play sound