रतलाम । जिला रतलाम मे अवैध शराब, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध मादक प्रदार्थ की बिक्री के संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंद्ध लगाये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव तीवारी द्वारा समस्त जिले मे धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया है, व अवैध शराब पर पूर्णत: अंकुश लगाये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के पालन हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण व श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय सैलाना द्वारा थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक शिवा निनामा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम व धरपकड हेतु लगाया गया जिसमे दिनांक को 30-5-21 को बड़ी सफलता प्राप्त की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण : दिनांक 30.05.2021 के रात्रि करीब 12.00 बजे देहात भ्रमण के दौरान उनि जे.आर. जामोद को ग्राम कुण्डा मे विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली की राजस्थान तरफ से श्रीखेडा अमरगढ तरफ एक बंद गाड़ी मैजिक छोटा हाथी क्रमांक एम.पी. 4 एल 2658 में अवैध शराब की पेटीयाँ भारी मात्रा में भरी हुई है । तत्काल नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से हमराही फोर्स को इकठ्ठा कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर नाका बंदी की गयी। नाकाबंदी के दोरान श्रीखेड़ा अमरगढ रोड पर रतलाम बासंवाडा रोड श्यामपुरा फन्टे तरफ एक गाड़ी आती दिखी जिसे हमराही फोर्स व पंचान की मदद से नाकाबंदी के दौरान रोका व मैजिक मे बैठे ड्रायवर व साथ मे बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछताछ कर मैजिक के पिछे का दरवाजा खोलकर मैजिक मे भरे माल को चेक करते भारी मात्रा मे देशी प्लेन शराब व प्रिंस शराब राजस्थान की कुल 85 पेटीया भरी होना मिली जो किमती करीबन दो लाख चार हजार एवं परिवहन करने वाला वाहन क्रमांक एम.पी.43 एल 2658 किमती करीबन पाच लाख रुपये को जप्त किया गया। एवं आरोपीगो को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस ने शिवम पिता विष्णुप्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी तीतरी, तुफानसिह पिता ईश्वरसिह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम पडलिया थाना खाचरोद जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा आरोपीओ के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
कार्यवाही : अवैध शराब जप्त कर आरोपी से पुछताछ की जाकर मौके की सम्पुर्ण कार्यवाही की गयी। घटना उपरान्त आरोपीगणो के विरुद्ध थाना सरवन पर अप.क्रमांक 134/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
जप्त सामग्री : 85 पेटी देशी शराब राजस्थान की कुल 2,40,000/- रु, एक मैजिक वाहन क्रमांक एम.पी.43 एल 2658 किमती करीबन पांच लाख रुपये ।
सराहनीय भूमिका : उक्त सराहनीय कार्य मे थाना सरवन की टीम निरीक्षक शिवा निनामा, उनि जे.आर. जामोद, प्र.आर. 136 कोदरसिह चारेल, आर. 68 चन्दर मार्को, आर. 1058 पुष्कर धाकड, आर. 960 विजय सिंह मण्डलोई, आर. 752 तुफान भुरीया, आर. 35 विजय मण्डलोई की महत्वपुर्ण भूमिका रही है ।