रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि रतलाम जिले में मंगलवार 1 जून को नियमित टीकाकरण होने के कारण कोविड-19 संबंधी टीकाकरण नहीं किया जाएगा। 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए बुधवार 2 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण के लिए मंगलवार 1 जून को प्रात: 10:00 बजे से 10:30 के मध्य केवल रतलाम शहर के लोगों के लिए साइट खुलेगी। 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोग साइट पर प्रि स्लॉट बुकिंग करवा सकेंगे।