सांसद अनिल फिरोजिया पूरे फ्रीगंज में पैदल चलकर लोगों से हाथ जोड़कर किया मास्क लगाने का आग्रह

उज्जैन। अनलॉक होते ही शहर में निकलने वाले कई लोग बिना मास्क के ही बाजार जा पहुँचे। सांसद अनिल फिरोजिया ने मास्क अनिवार्य रूप से लगाने की जागरूकता को लेकर गुरुवार को उज्जैन फ्रीगंज की सड़कों को पैदल नाप दिया।
सांसद फिरोजिया इस दौरान 2 घण्टे से अधिक समय तक पैदल घुम कर बिना मास्क के निकलने वाले लोगों से हाथ जोड़कर मास्क लगाने का अनुरोध करते नजर आए। इस दौरान सांसद फिरोजिया ने इसे लोगों को अपने पास से मास्क भी उपलब्ध करवाए।

Play sound