शहर कांग्रेस कमेटी की मांग पर जलकर पर पेनल्टी वसूली बंद हुई

रतलाम । विगत दिनों शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर लॉकडाउन पीरियड में जलकर पर पेनल्टी वसूलने का जो जबरन आदेश नगर निगम द्वारा दिया गया था उसका विरोध किया गया था! शहर कांग्रेस कमेटी ने मांग करी थी काउंटर बंद होने के कारण जनता भुगतान करने नहीं आ सकती थी एवं काउंटर भी शासन द्वारा बंद कराए गए थे इसलिए उनसे पेनल्टी वसूलना भी गलत है।
इन सब बातों को लेकर आयुक्त महोदय नगर निगम ने आदेश देते हुए पेनल्टी वसूलना बंद कर दी है! अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्रीमती प्रेमलता दवे, श्री मयंक जाट, श्री रजनीकांत ब्यास, मुबारिक खान , श्रीमती अदिति दवेसर,श्री मनसूर अली पटौदी, श्री मोहसिन भाई शेरानी, श्री बसंत पंड्या ,कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान,श्री राजीव रावत, श्री संजय छाजेड़ श्री याहयाखान,श्री नासिर कुरेशी, श्री सैयद बुशत, श्रीमती मीना बग्गा, श्री महिप मिश्रा, श्रीनीलेश शर्मा, श्रीमती संगीता काकरिया, श्री हिम्मत जैतवार, श्रीधर्मेंद्र शर्मा ने उक्त आदेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए सच्चाई एवं आम जनता की जीत बताइ है।

Play sound