ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) ने सौंपा ज्ञापन
रतलाम । जैन समाज के खिलाफ दुष्प्रचार को लेकर देश भर के जैन धर्मावलंबियों में अनोप मण्डल के खिलाफ आक्रोश है, देश भर में जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में ज्ञापन के माध्यम से संबंधित आरोपियों को गिरफतार करने की मांग हो रही है। इसी तारतम्य में आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया के निर्देशन में मुख्य परामर्शदाता पवन नाहर संरक्षक अभय सुराणा के मार्गदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार हरण, प्रदेश महामंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं पदाधिकारियों ने राजस्थान के अनोप मण्डल के कार्यों की निन्दा करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार नवीन गर्ग को सौंपा। ज्ञापन का वाचन प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार हरण ने किया।
गिरफ्तारी की मांग के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग
ज्ञापन के माध्यम से आईजा ने बताया कि अनोप मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जैन संत के खिलाफ पत्थरबाजी करते है उनके खिलाफ देश की जनता को गुमराह करते हुए कभी भूकम्प लाने, तो कभी अकाल लाने तो कभी कोरोना लाने के लिए जैन समाज पर मिथ्या दोषारोपण करते है। ऐसे तथ्यहीन बातों से वे जनता में वैर वैमनस्यता के बीज बोने का काम कर रहे है जबकि जैन समाज अहिंसा प्रधान धर्म का पालन करते हुए एक अनुशासित समाज है समय समय पर जैन बन्धुओं ने भारतवासियों के लिए अनेक जनहित के काम किये है। अनोप मण्डल के आरोप बेबुनियाद समझ से परे है ऐसे लोगों समाज को बांटने वाले लोगों की सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए आईजा दोषी पदाधिकारियों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करता है। उक्त जानकारी संस्था के संरक्षक अभय सुराणा ने दी।