अनूप मंडल के सदस्यों द्वारा जैन धर्म के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार एवं असामाजिक गतिविधियों की सीबीआई द्वारा जांच करवाकर कठोर कार्यवाही की जावें

जावरा (अभय सुराणा)। अनूप मंडल के सदस्यों द्वारा जैन धर्म के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार एवं असामाजिक गतिविधियों की सीबीआई द्वारा जांच करवाकर कठोर कार्यवाही करनें गिरफ्तारी की मांग की गई है ।
जैन मुनि एवं तपस्वी संतो के खिलाफ अशिक्षित लोगो के दिमाग में जहर धोलकर उन्हें उपद्रव और भडकाया जा रहा है द्य इनके अनुयायी और इनके मुखिया मुकनाराम का कहना है की विश्व में जितनी आपदाए व महामारीया फ़ैल रही है द्य इन सभी को फेलाने में जैन संतो का हाथ है द्य जो सुनने में भी हास्यास्पद लगता है । जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती क्योकि जैन संतो एवं जैन समाज के अनुयायियों ने हमेशा विश्वकल्याण की बात की है एवं हमारे प्रभु भगवान महावीर ने भी पुरे विश्व में जियो और जीने दो का सन्देश दिया है । यहाँ तक की अदृश्य सूक्ष्म जीवों की हत्या को भी पाप बताया गया है द्य जब जब विश्व में महामारियों और प्राकृतिक आपदाये आई है तब तब जैन समाज द्वारा जो सहयोग देश की जनता को दिया है उससे कोई अछुता नही है हमने सभी आपदा में सिर्फ जैन के कल्याण की नही अपितु सभी धर्म अनुयायियों एवं जरुरत मंदों का सहयोग किया हैं द्य हम अनूप मंडल के आकाओ से पूछना चाहते है की उन्होंने आपदाओ में देश के लिए कितना सहयोग किया है द्य सहयोग तो ठीक ऐसी आपदाओ के समय में भी अशिक्षित लोगो को डरा धमकाकर बरगलाकार अपनी रोटियाँ सेकने का काम किया जा रहा है द्य यहाँ तक की यह भागवत गीता एवं अन्य ग्रंथो को भी सत्य नही मानते द्य यह हिन्दुत्व की भावनाओ के भी विरुद्ध है । महोदय पूर्व में भी राजस्थान में इस अनूप मंडल पर 30 से 40 केस दर्ज हुए है एवं इनके द्वारा प्रकाशित पुस्तिका पर भी बैन लगाया जा चूका है । अत: महोदय से निवेदन है की हमारे 150 से अधिक जैन संतो का इनके अनुयायियों द्वारा नरसंहार किया जा चूका है एवं हमारे जैन संतो का भी इतिहास 1000 वर्षो सेभी पुराना है आप श्री से निवेदन है की तुरंत ऐसी आसामाजिक मंडलों की गतिविधियों को रोक कर इसकी सीबीआई जांच की जाए एवं मंडल प्रमुख मुकनाराम सहित उन सभी सहयोगियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाना चाहिये।
ज्ञापन मै जैन समाज की मुख्य मांगे :- (1.) सीबीआई द्वारा अनूप मंडल एवं जो इनको फण्ड की व्यवस्था देता है उनकी जांच की जाए । (2) अनूप मंडल द्वारा संचालित वेबसाइट सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप, यूट्यूब व किताब को प्रतिबंधित किया जाए । (3) पुरे भारत में उक्त मंडल की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए । (4) जैन साधु संतो की पदविहार में सुरक्षा प्रदान कर सभी राज्यों की पुलिस प्रशासन को विहार सबंधित सुरक्षा हेतु दिशा निर्देश प्रदान करे ।
आपके द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही की अपेक्षा है उक्त जानकारी देते हुए श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस युवा शाखा नईदिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा अनोप मंडल के विरोध मै उक्त ज्ञापन राष्ट्रपति महोदय के नाम तहसीलदार महोदय श्री बी एल बामनीया को जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जे एस जी आई एफ के अंतराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल की उपस्थिति में ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड एवं उपाध्यक्ष अजय पटवा द्वारा ग्रुप के पुर्व अध्यक्ष संदीप रांका, पुर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना, सचिव दिपक मेहता, मनीष मेहता, विशाल चत्तर की उपस्थिति में सौपा गया। ज्ञापन का वाचन दिपक मेहता ने एवं संचालन आशीष पोखरना ने किया । अंत मै आभार ग्रुप के अध्यक्ष राजीव लुक्कड ने माना ।

Play sound