रतलाम । आज महामारी के इस महा संकट में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक मनुष्य को संकल्प लेकर इसकी सुरक्षा के प्रति गंभीर और प्रेरणादाई गतिविधियों को संचालित करना होगा तभी वैश्विक पर्यावरण के साथ-साथ देश के पर्यावरण की भी तस्वीर बदल सकती है।
उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा कॉलेज रोड स्थित परिंदा गार्डन में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण शपथ में शिक्षाविद शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए आपने कहा कि केवल पौधे लगा लेना या पर्यावरण पर सेमिनार कार्यशाला में भाषण प्रतियोगिता आएंगे बंद रहता है आयोजित कर लेना पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है अपितु इसके लिए सरकार के साथ-साथ समाज के हर व्यक्ति को गंभीरता पूर्वक कदम उठाने होंगे तभी हम पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे अन्यथा केवल बातें और नारों के अलावा कुछ भी यथार्थ पर सत्य नहीं होगा, हम प्रकृति के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे हम केवल प्रकृति का दोहन और शोषण करने में लगे हुए हैं इसके संरक्षण के प्रति जरा भी सचेत और गंभीर नहीं है अन्यथा आज यह स्थिति नहीं होती कोरोना महामारी में किस तरह लोग एक-एक सांस को बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। ऑक्सीजन के लिए जिस तरह मारामारी और युद्ध जैसे हालात निर्मित हो गए थे वह प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अनदेखी का ही परिणाम था ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब क्लासिक के अध्यक्ष निमिष व्यास ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जन आंदोलन चलाना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ी को इसकी महत्वता और आवश्यकता पर नियमित रूप से जागरूक करना होगा ।
झोन चेयर पर्सन प्रदीप लोढा ने कहा कि लायंस क्लब की प्रत्येक शाखा पर्यावरण और पौधारोपण को प्रमुखता से अपनी सेवा गतिविधियों में क्रियान्वित करें तभी हम पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य निभा पाएंगे । पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर मनीष जोशी, रमेश उपाध्याय, कमलेश पालीवाल, दिलीप बर्मा, राजेश जोशी, शैलेंद्र व्यास, मनीष जैन, राजेश डोरिया, शरद चतुर्वेदी, आशीष जोशी, बीके जोशी,हरीश कुमावत सहित अनेक लायन साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मनीष जोशी एवं महेश व्यास ने व्यक्त किया ।