रतलाम । मानव सेवा समिति के मानद सदस्य श्री मदनलाल पडियार का 84 वर्ष की आयु में अल्प बीमारी से बड़े के पुत्र के निवास जावद में स्वर्गवास हो गया ।
मानव सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया| समिति के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सुरेखा ने उनके किए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि मदनलाल पडियार जी विगत 22 वर्षों से मानव सेवा समिति के लेखन कार्य एवं आर्थिक सहयोग में सदैव तत्पर रहते थे ।
चलित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार (मुरली वाला), संस्थापक ज्ञानमल सिंगावत, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक बक्षी, उपाध्यक्ष अनिल पीपाड़ा सचिव गोपाल सोडाणी, सदस्य हेमंत मेहता ,गोविंद काकानी, बाबूलाल मालवी,डॉक्टर इंदरमल मेहता एवं ब्लड बैंक स्टाफ ने मानव सेवा समिति की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।