जिला नजूल निवर्तन समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । जिला नजूल निवर्तन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों को भूमि आवंटन पर विचार किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह, तहसीलदार श्री रमेश मसारे आदि उपस्थित थे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय को क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन पर विचार किया गया। साथ ही प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर को 1600 हेक्टेयर भूमि आवंटन निवेश क्षेत्र की स्थापना विकास एवं प्रबंधन योजना के लिए देने हेतु विचार विमर्श किया गया। भूमि आवंटन परअंतिम निर्णय टीएनसीपी के के अभिमत पश्चात लिया जाएगा।

Play sound