कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम द्वारा हनुमान ताल का निरीक्षण

रतलाम । बरबड़ रोड स्थित हनुमान ताल के सुदृढि़करण व सौन्दर्यीकरण नगर निगम द्वारा किया जाना है इस हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम ने एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, निगम अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ तालाब का निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री पुरूषोत्तम ने तालाब की डेढ़ किलोमीटर लम्बी पाल पर पैदल भ्रमण कर निर्देशित किया कि बांध पर जो स्लैब बना हुआ है वह काफी संकरा है यहां प्रातः घुमने आने वाले नागरिकों किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़े इस हेतु स्लैब को चौड़ा कर रैलिंग लगाई जाये इस हेतु जलसंसाधन व नगर निगम मिलकर कार्य करेंगे।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देशित किया कि तालाब परिसर के सौन्दर्यीकरण व हरियाली से आच्छदित किये जाने हेतु तालाब की पाल के बाहरी ओर ढलान में 5-5 मीटर की दूरी पर पौधे एवं घांस लगाये जाने का कार्य आमजन की सहभागिता के साथ 30 जून से 15 जुलाई के मध्य किया जाये।
इस अवसर पर उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक व पटवारी को निर्देशित कि तालाब का सीमांकन किया जाये तथा सीमांकन पश्चात नगर निगम सीमांकन क्षेत्र में पोल लगाने का कार्य करें साथ ही बंड भूमि पर किसी अन्य के द्वारा कोई अतिक्रमण तो नहीं किया है इसकी भी नपती की जाये।
इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि तालाब की पाल के अंदर व बाहर की ओर जो पेड़ है उनकी छंटाई करवाये जाने के साथ ही शेष अन्य झाडि़यों को हटाया जाये। उन्होने निर्देशित किया कि हनुमान ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा सौन्दर्यीकरण किया जाना है इस हेतु जो भी कार्य करवाये जाने है शीघ्र प्रारंभ किया जाये।
उक्त स्थलों के निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री सर्वश्री सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री सुश्री दीक्षा निजामपुरकर, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, जलसंसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री श्री एच.के. मालवीय, उपयंत्री श्री आर.जी. पाटीदार, लोक निर्माण विभाग, मत्सय विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound