रतलाम। आज जिला प्रशासन के सहयोग से सिलावटो के वास स्थित अन्नक्षेत्र में रह रहे वृद्धजनों के लिए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सयोजक बंटी बोहरा एवं भाजपा दीनदयाल मंड़ल के कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया| जिसमें नियमानुसार 45 + संग 18+ के लोगो टीकाकरण करवाया गया |इस अवसर पर टीकाकरण अधिकारी लोकेश वैष्णव, जिला टीकाकरण प्रभारी श्री गोविंद काकाणी, अन्न क्षेत्र के श्री सुरेंद्र सुरेका, अनोखी लाल कटारिया ,भाजपा नेता निर्मल कटारिया, दीनदयाल मंड़ल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सुरेंद्र भाटी कमल सिलावट ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सयोजक बंटी बोहरा ,सह संयोजक संजय पांचाल, वैभव शर्मा, स्नेहील उपाध्याय, सृष्टि वेलफेयर समिति के सतीश टांक एवं उनकी टीम मुख्य रूप से उपस्थित रहे|
जिला टीकाकरण प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा अनुरूप सभी का टीकाकरण अनिवार्य है और लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले इसलिए टीकाकरण स्थल उनके निवास क्षेत्र के पास लगातार बनाए जा रहे हैं| इसी क्रम में वृद्ध लोगों की सुविधा हेतु आज यह टीकाकरण का स्थान चयन किया है |इससे सभी वृद्धजन को टीकाकरण में बहुत आसानी हुई है एवं इसका लाभ क्षेत्रवासियों को भी मिला| शहर अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गहलोत ने टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया व श्री अन्नपूर्णा अन्य क्षेत्र द्वारा वृद्धजनों के लिए की जा रही व्यवस्था को देख प्रसन्नता व्यक्त की|