सुरेंद्रनगर अजरामार जैन साधु साध्वी सेवा भवन । गुजरात सरकार द्वारा गौ हत्यारों को कठोर दंड का कानून बनाने पर कमल मुनि कमलेश ने बधाई सर्व मंगल आशीर्वाद देते हुए सुझाव दिया कि जब राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत गौशाला में प्रति गाय 40 रू. और छोटे के लिए 20 रू. का अनुदान प्रदान करती है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय भाई रुपाणी को अपने संदेश में कहा कि गुजरात सरकार को भी 25 रू.और के बजाए 40 रू. गौशालाओं को अनुदान के रूप में देना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सरकार की ओर से गौशाला संचालित हो राजस्थान की भांति नंदी शाला की स्थापना हो डेढ़ करोड़ सरकार दे रही है और 12 महीने का अनुदान गुजरात में भी ऐसा हो।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि गोचर भूमि भू माफियाओं से मुक्त कराने के अभियान को प्राथमिकता देनी चाहिए गोचर भूमि पर कब्जा करने वाला गौ माता के मुंह से निवाला छीन कर कसाई जैसा काम कर रहा है ।
राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने गुजरात में जनता के द्वारा गोपालन के अंदर जागरूकता का अभिनंदन करते हुए सभी के लिए आदर्श बताया ।
जैन संत ने गुजरात सरकार से हर जिले में गौ रिसर्च सेंटर स्थापित करने की मांग करते कहा कि उसके ऑर्गेनाइज खेती को बढ़ावा मिलेगा बीमारियों से मुक्ति मिलेगी राष्ट्रसंत कमल मुनि का चातुर्मास मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जीके जन्मभूमि राजकोट में होने जा रहा है 20 जुलाई को मंगल प्रवेश है मयंक मुनि जी की संथारा व्रत निर्बाध गति से चालू है उनके सुख आता है ।