रतलाम । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर रतलाम में 26 जून को प्रातः 11:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवक्ताओं से रक्तदान शिविर में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।