
रतलाम । 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत की इस प्राचीन गौरवमयी संस्कृति और पहचान स्थापित करने मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा और प्रयास प्रशंसनीय है ।
उक्त विचार जिले मे विभिन्न योग शिविरों मे क्षेत्रिय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा जी ने व्यक्त कियेे। प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि हनुमान ताल पर लगाये गये योग शिविर मे क्षेत्रिय सांसद श्री डामोर जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा स्थानीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मे आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए।