शरीर एक साधना है और हम उसके साधक,इसलिए करे योग और रहे निरोग

जावरा ( अभय सुराणा ) । जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेंट्रल द्वारा दिनांक 21 जुन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट पाल स्कूल में योग गुरु संजय सुराणा के नेतृत्व में योग साधको ने योग क्रियाए की एवं इसीके साथ ऑनलाइन के माध्यम से भी सेकड़ो योग साधको ने अपने शरीर की बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को किस तरह तैयार करना है उसके बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया*
*संजय ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग का मतलब है जोड़ना,खुद में ऊर्जा को समाहित करना,शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खूबसूरत बनाना इसीके साथ योग संगीत की तरह है शरीर की लय,मन की मधुरता और आत्मा के सद्भाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हे इसलिए कहते है प्रतिदिन करिए योग,सदा रहिए निरोग
योग गुरु का स्वागत ललित जैन अध्य्क्ष,सचिव अमित चत्तर,कोषाध्यक्ष दिनेश ओस्तवाल ने किया एवम बहुमान अरुण संघवी,अरविंदजैन, कुणाल कोचट्टा ने किया ।
इस अवसर पर हंसा सुराणा,निता बोहरा,श्रीमती सरोज पांडे एवम सन्स्था सदस्यो के साथ ही योग साधक उपस्थित थे।

Play sound