
झुमरीतिलैया । झारखंड प्रदेश की राज्यपाल महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा बुधवार को सुबह 11:30 बजे श्री दिगंबर जैन विद्यालय झुमरीतिलैया कोडरमा में निशुल्क ऑनलाइन क्लास का भव्य उद्घाटन किया जाएगा सी.बी.एस.ई.पैटर्न पर श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया द्वारा संचालित इस स्कूल में क्लास नर्सरी से दसवीं तक की पढ़ाई होती है कल से क्लास सातवीं से दसवीं तक के बच्चों को निशुल्क online यह सुविधा मिलेगी उसके बाद सेकंड पार्ट में बचे हुए क्लास के बच्चों को यह निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा प्रदान की जाएगी जैन विद्यालय के चेयरमैन समाजसेवी श्रीमान किशोर जैन पांड्या झुमरीतिलैया दिल्ली ऑनलाइन पढ़ाई के सभी खर्चो को वहन करेंगे।