श्री दिगंबर जैन विद्यालय में निशुल्क ऑनलाइन क्लास का उद्घाटन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा किया गया

झुमरीतिलैया(कोडरमा) । श्री दिगंबर जैन विद्यालय झुमरी तिलैया में निशुल्क ऑनलाइन क्लास का उद्घाटन झारखंड राज्य की महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू जी ने आज किया महामहिम राज्यपाल जी के 40 मिनट के इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंच संचालन और णमोकार मंत्र का उच्चारण शिक्षक अभिषेक जैन शास्त्री ने किया मंगलाचरण विद्यालय की बच्चियों के द्वारा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण जैन समाज के मंत्री ललित जैन सेठी ने किया राज्यपाल महोदया और पूरे विद्यालय कमेटी को उन्होंने धन्यवाद दिया जैन विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट जैन विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा जी ने पेश की उन्होंने कहा कि जैन विद्यालय मैं बहुत ही कम खर्च में आधुनिक पढ़ाई ,स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, खेलकूद, अच्छे शिक्षक ,अच्छा वातावरण, है निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन जैन समाज और जैन विद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है मैं राज्यपाल महोदया के पास अपनी बातों को रख कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं झारखंड की महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू जी के द्वारा इस नेक कार्य में अपना बहुमूल्य समय देना स्वर्णिम पल है सभी बच्चों की निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई का खर्चा वहन करने वाले जैन विद्यालय के चेयरमैन समाजसेवी किशोर जी जैन पांड्या ,जैन समाज के गौरव हैं कोरोना काल के इस दुख भरे समय में मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनकी यह नेक सोच एक मिसाल है
महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी ने छात्रों को और उपस्थित सभी लोगों को अपने संबोधन में कहा कि” अपने लिए तो सभी जीते हैं ,दूसरे के लिए जीना ही जीना है”बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई कराना एक सराहनीय कार्य है नेक कदम है समाज को दिशा दिखाने का कार्य है करोना अभी खत्म नहीं हुआ है सभी बच्चे ,शिक्षक मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस को मेंटेन रखें बच्चे भविष्य की नींव है देश के धरोहर है इन बच्चों की शिक्षा के भविष्य की चिंता करने के लिए जैन विद्यालय झुमरी तिलैया के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या , बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं कोरोना काल में जब लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं परेशान है ऐसे समय में जैन विद्यालय के द्वारा बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा देने से उनके माता-पिता को बहुत राहत मिलेगी मदद होगी किशोर जैन पांड्या ने आगे बढ़कर ऐसे बच्चों के खर्चों का वहन करने का बीड़ा उठाया है यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है ।
धन्यवाद ज्ञापन जैन विद्यालय स्कूल के चेयरमैन किशोर जैन पांड्या ने किया महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू जी के प्रति बहुत-बहुत आभार प्रकट किया और कहा कि” खून का रिश्ता हो यह जरूरी नहीं, प्यार का रिश्ता भी अपनत्व से कम नहीं होता “राज्यपाल महोदया को मैंने धर्म बहन बनाया है मानवता की सेवा के इस कार्य में आपने जो बहुमूल्य समय दिया है उसके लिए जैन विद्यालय और जैन समाज झुमरी तिलैया ऋणी रहेगा आपकी गरिमामय ऑनलाइन उपस्थिति से विद्यालय कमेटी को और अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी बच्चे पढ़ाई से जुड़े रहेंगे मैं राज्यपाल महोदय के आप्त सचिव जेपी दास जी ,लेजर मेजर अपूर्व शर्मा जी ,और राजभवन के सभी पदाधिकारी को भी धन्यवाद देता हूं अंत में समाज के अध्यक्ष ,मंत्री ,जैन महिला समाज, जैन युवक समिति, विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा, राजेश पांड्या, नवीन जैन सेठी, मनीष सेठी, संदीप सेठी ,सुशील जी जैन छाबड़ा, जय कुमार जी जैन गंगवाल गिरिडीह, राज छाबड़ा जैन,जैन समाज के मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नाव8न जैन, विद्यालय के मैनेजर सुनील बडज़ात्या सभी शिक्षक गण,, छात्र, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन के प्रति आभार प्रकट करता हूं धन्यवाद देता हूं । उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी ।

Play sound