विद्युत के अनाप-शनाप बिल को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया

  • मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संभागीय अभियंता को सौंपा

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित ज्ञापन संभागीय अभियंता अमित पटेल को सौंपा गया । ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जावरा संभाग के अनेक विद्युत उपभोक्ताओं को बिना सूचना दिए बिजली के मीटर बदल दिए गए और जिन लोगों के बिल सिर्फ रुपए100 एवं ₹200 के आते हैं उन्हें 4000 रुपए से लेकर 5000 तक के थमा दिए गए मेंटेनेंस के नाम पर जब चाहे तब शहर में विद्युत प्रदाय बाधित किया जा रहा है जबकि वर्षा ऋतु के पूर्व मेंटेनेंस किया जा चुका है विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जब उपभोक्ता विद्युत मंडल के शिकायत केंद्र पर शिकायत करता है तो उपभोक्ताओं के फोन रिसीव नहीं होते हैं और लोगों को अंधेरे में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । ज्ञापन देते हुए संभागीय अभियंता अमित पटेल ने आश्वासन दिया कि शिकायत केंद्र पर उपभोक्ताओं की तत्काल शिकायत सुनी जाएगी और उसका समाधान भी किया जाएगा । ज्ञापन देते समय माणक चपड़ोद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा, अजीजुरहमान पठान कार्यवाहक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कड़पा,जावरा के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल व शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह सोलंकी , युवा नेता नीतिराजसिंह , पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुशील कोचट्टा , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरूण श्रोत्रिय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षअभय सुराणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका इब्राहिम मंसूरी , पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्षउबेद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल, पूर्व पार्षद लोकेश विजवा, आमिर खान, पूर्व पार्षद सलमा डेविड, यासमीन खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री दीपाली कुमावत, असलम भाई, फिरोज काजी, पूर्व पार्षद बाबूलाल निंबे, इमरान खान मंसूरी, मोहनलाल राठौड़, मानसिंह निंबे, आसिफ कबाड़ी, कन्हैयालाल हाड़ा, बाले भाई इस्तकार भाई, एवं मुस्ताक भाई आदि उपस्थित थे ।ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस जावरा के अध्यक्ष माणक चपडोद ने किया । उक्त जानकरी मध्यप्रदेश कांग्रेस आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर ने दी ।

Play sound