आपातकाल में मीसा का दंश झेलने वाले लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा करेगी सम्मान – लुनेरा

रतलाम / भारतीय जनता पार्टी 25 जून को उन लोकतंत्र सेनानियों का घर-घर जाकर सम्मान करेगी जिन्होने 25 जून 1975 की मध्य रात्रि में कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल की विभीषिका को झेला था तथा देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते हुए मीसा के तहत जेलों में बंद हुए थे।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस के रूप मे मनायेगी। इस दिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जिले भर में विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से रूबरू होकर लोकतंत्र बचाने के लिए उनके द्वारा किये गये संघर्ष के प्रति उनका सम्मान करेगी।

Play sound