भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को लेकर हुआ विचार विमर्श – श्री लुनेरा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई की वर्चुअल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को प्राप्त हुआ। तीन सत्र में संपन्न कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. जी नड्डा के किया तथा दूसरे सत्र में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सत्र का समापन प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री सुहास भगत जी के उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शहर विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय जी, श्री के.के.सिंह जी कालुखेडा, श्री अशोक पोरवाल जी, श्री कानसिंह जी चौहान, श्रीमती आशा मौर्य एवं निमिष व्यास उपस्थित थें।

Play sound