साधु साध्वी भगवंतों की कोरोना से बचाव हेतु कोविड सेफ्टी शील्ड भेट की गई

रतलाम । श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश प्रांतीय शाखा,युवा शाखा,महिला शाखा द्वारा साधु साध्वी भगवंतों की कोरोना से बचाव हेतु कोविड सेफ्टी शील्ड भेट की गई। रतलाम संघ में सेफ्टी शील्ड भेंट की गई। आज नीम चौक स्थानक पर दी गई। मध्यप्रदेश जैन कॉन्फ्रेंस के इस कार्य की सराहना सभी साधु साध्वी भगवंत एव संघो ने की है मध्यप्रदेश जैन कांफ्ऱेंस ने इस कार्य की पहल करी है और अब हर प्रांत भी यह कार्य करने में आगे आ रहे है।
इस अवसर पर श्री सुमीत चौरडिय़ा इंदौर, श्री महेंद्र जी बोथरा,श्री इंदरमल जैन, श्री सुरेश कटारिया, श्री जयन्तिलालजी डांगी, कांफ्रेंस सदस्य श्री पंकज पटवा, श्री रितेश मूणत, विकास कटारिया, अभय गांधी एवम साथीगण एवं महिला शाखा से प्रीति जी बोथरा, ज्योति पटवा, सुरभि मूणत उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद जी बाफना ने किया एवम ऋतु जी बाफना द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समस्त पधादिकारियो द्वारा कॉन्फ्रेंस के द्वारा किये गए सेवा कार्य की प्रशंसा कर अनुमोदना की ।

Play sound