पुलिस थाना बिलपांक अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश

रतलाम । पुलिस थाना बिलपांक अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.06.2021 को सूचनाकर्ता छोटुलाल पिता मंगला जी मईडा जाति भील उम्र 50 साल निवासी रावदिया ने सूचना दिया कि मै गांव रावदिया रहता हुँ तथा वर्तमान मे खेती करता हुँ । आज दोपहर मे, मै अपने गांव से बिलपांक तरफ आ रहा था कि महु नीमच रोड,प्रकाशनगर पुलिया के आगे लोगो की भीड एकत्रित थी, मैने जाकर देखा तो एक महिला की लाश जमीन पर काले लाल रंग की साडी से ढकी हुई थी । जिस पर देहाती मर्ग क्रं.- 0/21 धारा 174 जा.फौ. की कायमी कर असल मर्ग क्रमांक 54/21 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध कर दिनांक 20.06.21 को अज्ञात मृतिका का पी.एम. डाक्टरो के पैनल से कराया गया जिसमें डॉ. एस.एन. हुसैनी तथा डॉ. प्रियल जैन द्वारा मृतिका के दाहिने हाथ की चमड़ी काटकर नाम निकाला गया जिसमें अज्ञात मृतिका के दाहिने हाथ पर संतोषबाई गुदा होना बताया तथा मृत्यु का कारण गला दबाने से होना पाया प्रथम दृष्टया अपराध हत्या का पाया जाने से थाना बिलपांक पर अप. क्रं.- 322/21 धारा 302,201 भा0द0वि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
टीम का गठन – घटना मे मृतिका अज्ञात होने व घटना के संबंध मे कोई सुराग नहीं होने से प्रकरण को चुनौती के रूप मे देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) डॉ0 श्री इंद्रजीत बकलवार के मार्गदर्शन, एसडीओपी रतलाम श्री संदीप निगवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व मे टीम का गठन किया व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु 10,000/- रूपये का ईनाम की घोषणा की गई ।
कार्यवाही का विवरण
मृतिका संतोषबाई की तलाश आसपास के जिले उज्जैन, मन्दसौर, नीमच, धार, झाबुआ, देवास, इन्दौर तथा रतलाम के सभी थानो में गुमशुदा महिलाओ की तलाश सी0सी0टी0एन0एस0 साफ्टवेयर व एम.पी. ईकॉप मोबाईल ऐप के माध्यम से दिनांक 17.06.21 से 19.06.21 तक की पतारसी की गयी जिसमें करीबन 50 गुमशुदगी सर्च की गई तथा 200 से अधिक व्यक्तियो से सोशल मिडिया के माध्यम से बातचीत की गयी ।
थाना राऊ जिला इन्दौर में गुमइन्सान क्रमांक 40/21 की गुमशुदा संतोषबाई का चेहरा मिलान होने से सूचनाकर्ता अमित कोचले से चर्चा की गई तथा पुलिस टीम भेजकर मृतिका संतोषबाई के परिजनो फोटो व शव से बरामद गहने तथा कपड़ो के फोटो दिखाये । जिससे मृतिका संतोषबाई की पहचान हुई ।
मृतिका के परिजनो एवं चश्मदीद साक्षी द्वारा मृतिका संतोषबाई को आयशर एम.पी.-09-जीजी-9904 के ड्रायवर सुरेश पिता बंशीलाल जाटव निवासी बाड़ी मोहल्ला राऊ के साथ दिनांक 17.06.21 को शाम 19.30 बजे वाहन में बैठाकर ले जाते हुए देखा जाना ज्ञात हुए । आरोपी सुरेश एवं वाहन की पतारसी टोल नाका चिकलिया व टोल नाका बोराली से जानकारी एकत्रित करते आयशर एम.पी.-09-जीजी-9904 का आना जाना पाया गया तथा मृतिका व आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम का साक्ष्य संकलित किया गया ।
वारदात का तरीका
दिनांक 25.06.21 को आरोपी सुरेश पिता बंशीलाल जाटव निवासी बाड़ी मोहल्ला राऊ थाना इन्दौर को हिरासत में लेकर पुछताछ करते बताया कि दिनांक 17.06.21 को शाम करीबन 07 बजे मृतिका संतोषबाई और मैने श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास पुरानी कलाली पर शराब पी थी तथा संतोषबाई को मेरी आयशर एम.पी.-09-जीजी-9904 में बैठाकर रतलाम तरफ आ रहा था कि इन्दौर देपालपुर आशीर्वाद ढाबा के सामने बरसात होने से मेरा वाहन फस गया रात्रि का समय होने से हम दोनो वाहन में अकेले थे । तभी मैने संतोषबाई के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए तो संतोषबाई चिल्लाने लगी और विरोध करने पर मैने हाथ से गला दबा कर हत्या कर दी । जिसके बाद मैं संतोषबाई की लाश को लेकर इधर उधर फेंकने के लिये जगह देखता रहा दिनांक 18.06.21 की रात्रि में महू नीमच हाईवे रोड हनुमान पुलिया के पास लाश को वाहन से उतारकर रोड़ के पास नीचे खड्डे में डालकर उसके ऊपर साड़ी से ढक कर उसके चप्पल व ब्लाउज वहीं पर फेंककर अपना वाहन लेकर चला गया था ।
गिरफ्तार आरोपी
सुरेश पिता बंशीलाल जाटव निवासी बाड़ी मोहल्ला राऊ थाना राऊ जिला इन्दौर को दिनांक 25.06.2021 को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है । आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
आरोपी सुरेश से आयशर वाहन क्रमांक – एमपी-09-जीजी-9904 कीमती लगभग 15 लाख रूपये एवं एक नीले रंग का गमछा जब्त किया गया है ।
सराहनीय भूमिका
अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती से लेकर अज्ञात आरोपी की पतारसी में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री इन्द्रजीत बाकरवार, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री संदीप निगवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उनि अमित शर्मा, उनि सपना राठौर, उनि महेश शुक्ला, आर. मनमोहन शर्मा, प्र0आर0 हिम्मत सिंह, प्र.आर. राजू अमलियार, प्र.आर. राजेन्द्र जगताप, प्र, आर. लोमेश शर्मा, आर0 विपुल भावसार,आर. दुर्गालाल गुजराती की सराहनीय भूमिका रही ।

Play sound