
सम्मेदशिखर जी । शास्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी स्थित गुणायतन परिषद के अवलोकनार्थ पूज्य आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज ससंघ गुणायतन परिषद पर पधारें जहां पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज ने आचार्य श्री ससंघ को गुणायतन परिसर स्थित निर्माणाधीन जिनालय ऑडिटोरियम आदि का अवलोकन कराया मुनि श्री ने मंदिर में बन रही एक एक कलाकृति ओर गुणस्थान के बारे में बताया । इस अवलोकन में आचार्य श्री के साथ पूज्य मुनि 108 पीयूष सागर जी के साथ संघ के सभी मुनिराज ओर माता जी भी थे साथ ही गुरुभक्त मनोज जैन चौधरी हैदराबाद, बंटी जैन अहमदाबाद के अलावा बहुत भक्त साथ मे थे । कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने उक्त जानकारी दी।