
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के सहप्रभारी तथा मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री प्रखर वक्ता श्री जयभान सिंह पवैया ने 7 वर्ष की एनडीए सरकार मे ’’मौलिक तथा वैचारिक उपलब्धिया विषय ’’ पर वर्चुअल मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्री पवैया ने अपने मार्गदर्शन मे कहा कि 2014 तक देश मे मात्र 3 करोड़ बैक खाते थे जो पिछले 7 सालों मे बढ़कर 44 करोड़ तक पहुंच गये है। लगभग 8 करोड़ परिवारों को शोचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई। 7 सालों में देश के जितने गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया गया उतने गांव में आजादी के बाद से 2014 तक भी बिजली नहीं पहुंच पाई थी। कोरोना महामारी के बचाव के लिए 1 वर्ष की अवधि में भारत ने दो-दो वैक्सीन बनाकर नागरिकों तक मुफ्त पहुंचाने का काम भी किया। जहां 2014 तक भारत मात्र 900 मेट्रिक टन ऑक्सीजन बना पाता था वही आज भारत 9000 मेट्रिक टन ऑक्सीजन बना पा रहा है।
वर्चुअल बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला उपाध्यक्ष श्री बलवंत भाटी, जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री श्री विवेकानन्द चोधरी, जिला मीडिया, प्रभारी अरूण राव, ई-चिंतन सत्र जिला प्रभारी श्री सोमेश पालीवाल, श्री करन वशिष्ठ , श्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री मयूर पुरोहित, श्री आदित्य डागा, श्री आन्नदीलाल राठौड़, श्री श्याम धाकड़, मंडल महामंत्री श्री नंदकिशोर पंवार, श्री हेमंत राहोरी, श्री राकेश परमार, सहित श्री अविनाश राव, श्री विनोद यादव, श्री सुनील सारस्वत, श्री आकाश खंडके, श्री शुभम गुर्जर, श्रीमति अनिता कटारा, श्रीमति पुजा शर्मा सहित भाजपा के कइ कार्यकर्ता उपस्थित थें।