सेना भर्ती लिखित परीक्षा की नवीन तिथि निर्धारित

रतलाम । देवास में मार्च 2021 में सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। भर्ती रैली में मंदसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, धार, इंदौर, देवास, झाबुआ, आगर मालवा, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर के उम्मीदवार शामिल हुए थे।इनमें मेडिकल फिट वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड भर्ती कार्यालय महू जिला इंदौर में देने के लिए तिथि निर्धारित की गई है।
सोल्जर जीडीआरएमडीएस नंबर 1001 से 2000 तक 12 जुलाई, सोल्जर जीडी 2001 से 6000 तक 13 जुलाई, सोल्जर जीडी बाकी बचे हुए 14 जुलाई , सोल्जर टेक्नीशियन एवं ट्रेडमैन सभी उम्मीदवार 15 जुलाई, क्लर्क व ट्रेडमैन सभी उम्मीदवार 16 जुलाई, सोल्जर एन ए व सभी ट्रेड जो किसी को नहीं मिला हो के, सभी उम्मीदवार 17 जुलाई को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे।
जेडी एवं टेक्निकल पदों के लिए चयनित हुए थे उनकी लिखित परीक्षा 25 जुलाई को राजेश्वर स्कूल मऊ में आयोजित होगी। आरटीजेसीओ एवं फार्मा आवेदकों के लिए 29 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जाएगी ।इसके एडमिट कार्ड 2 अगस्त से भर्ती कार्यालय महू से वितरित किए जाएंगे।

Play sound